Xiaomi MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator price 3999 yuan launched features

Xiaomi ने नया MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। घरेलू मार्केट में पेश किया गया यह फ्रिज 3.2mm के आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल के साथ आता है। इसी की वजह से इसे साफ करने में बहुत आसानी होती है। यह वॉटर रसिस्टेंट है और ऑयल रसिस्टेंस भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60cm है। फ्रंट में इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया गया है जिससे यह ऑपरेट करते समय गर्म नहीं होता है। इसकी स्टोरेज कैपिसिटी 439 लीटर की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator price

Xiaomi MIJIA Refrigerator 439L Ice Crystal White की कीमत (via) 3999 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है। कंपनी इसे ऑफर के तहत 3499 युआन के लॉन्च प्राइस पर दे रही है। इसकी सेल 24 जून से शुरू होगी।  
 

MIJIA Fresh Storage 439L Cross Ice Crystal White Refrigerator features

जैसा कि पहले बताया गया है, MIJIA Fresh Storage Ice Crystal रेफ्रिजिरेटर में 3.2mm आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल है। जिससे फ्रिज को साफ करने में आसानी होती है। यह वॉटर और ऑयल रसिस्टेंस भी सपोर्ट करता है। इसकी बॉडी की मोटाई 60 सेंटीमीटर है और स्टोरेज कैपिसिटी 439 लीटर की है। 

फ्रिज में क्रॉस डोर पार्टीशन डिजाइन दिया गया है। इसके रेफ्रिजिरेटर की कैपिसिटी 260 लीटर है। जबकि फ्रिजर की कैपिसिटी 154 लीटर है। इसमें 25 लीटर कैपिसिटी का एक अलग कम्पार्टमेंट आता है जिसमें मदर एंड बेबी आइटम्स रखे जा सकते हैं। फ्रिज में 360 डिग्री एयर कूलिंग सर्कुलेशन मिलता है। कंपनी इसके कम्प्रेसर के साथ 10 साल की वारंटी दे रही है। फ्रिज का वजन 86 किलोग्राम है। इसके डाइमेंशन 825 x 680 x 2,030mm हैं। इसमें डिवाइस कंट्रोलिंग के लिए MIJIA app का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही यह XiaoAi वॉयस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights