उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित

● सर्वसम्मति से डॉ. मणि शंकर तिवारी बने जिला अध्यक्ष, रामप्रिया शरण सिंह को मंत्री का दायित्व
● सेवानिवृत्त और नवनियुक्त प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित करेगा परिषद
अयोध्या। जुलाई 18, 2024
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के सत्र 2024-25 की प्रथम आम सभा बैठक गुरुवार को शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज में संपन्न हो गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. राम सुरेश मिश्र ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर डॉ . मणि शंकर तिवारी और जिला मंत्री पद पर एक बार फिर से रामप्रिया शरण सिंह को चुना गया। इसके साथ कार्यकारी अध्यक्ष पद प्रदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद डॉ. उदय भान सिंह, संगठन मंत्री पद अशोक कुमार तिवारी, आय व्यय निरीक्षक पद अखिलेश कुमार उपाध्याय और संरक्षण मंत्री पद जितेंद्र कुमार राव को सौंपा गया। नवीन कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण मिश्रा (सदर), डॉ. केके यादव (रुदौली), डॉ. रमेश कुमार मिश्रा (मिल्कीपुर), सुनील कुमार द्विवेदी (गोसाईगंज), श्रीमती नीलम श्रीवास्तव (महिला पद), डॉ. रामकृष्ण पांडेय (सोहावल), भोपाल सिंह (बीकापुर) सहित संयुक्त मंत्री संजीव चतुर्वेदी, रूही पाल, राम मूर्ति पटेल, डॉ राजेश कुमार सिंह व रियाल अहमद बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में श्रीमती ममता निषाद, गोविंद माधव त्रिपाठी, पीएन सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, सरोज कुमार दुबे, रामकृपाल व उदयभान तिवारी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। सलाहकार समिति का दायित्व हरीबक्श सिंह, देवी प्रसाद वर्मा, तिलकधारी सिंह व अशोक कुमार तिवारी संभालेंगे जबकि डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी और डॉ. राम सुरेश मिश्रा को कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया है। मीडिया प्रभारी का उत्तरदायित्व अवनींद्र कुमार श्रीवास्तव व संजीव कुमार द्विवेदी को दिया गया।


बैठक में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य के विदाई समारोह पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 24 अगस्त की तिथि का निर्धारण किया गया। निर्णय लिया गया कि एसएसवी इंटर कॉलेज में नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल रुदौली के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास्तव, भरत इंटर कॉलेज नंदीग्राम के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप तिवारी, किसान इंटर कॉलेज बनकटा के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य भानु प्रताप यादव सहित पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला के नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार मिश्र, भरत इंटर कॉलेज नंदग्राम के प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा, किसान इंटर कॉलेज बनकटा के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव और नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल रुदौली के प्रधानाचार्य रामकृष्ण वर्मा का स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


बैठक में संगठन एवं प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ। विकास शुल्क, शिक्षण शुल्क, सरकार के आदेश सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर विमर्श हुआ।


निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रदेश सरकार के मुखिया से मिलकर परिषद उन्हें प्रधानाचायों की समस्या से अवगत कराएगा। सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर आंदोलन, धरना और प्रदर्शन पर सहमति बनी। संचालन जिला मंत्री रामप्रियाशरण सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights